घाघीडीह सेंट्रल जेल के बाहर फोटो लेने को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि जेल गेट पर तैनात हवलदार भास्कर कुमार ने कवरेज के लिए पहुंचे प्रभात खबर के छायाकार सुरजन कुमार का मोबाइल छीनने का प्रयास किया
जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-6 में गुरुवार देर रात दो नकाबपोश युवकों ने 3 कारों में तोड़फोड़ की और एक में आग लगाने की कोशिश की। पूरी घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी बिरसानगर थाना पुलिस।
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थानांतर्गत बाराद्वारी फुलबस्ती में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पिस्तौल, जिंदा गोली और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला।
जमशेदपुर के गोलमुरी में केनरा बैंक डकैती के अगले ही दिन अपराधियों ने आरती ज्वेलरी दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर लाखों के आभूषण उड़ा लिए। महज कुछ कदमों की दूरी पर लगातार दूसरी वारदात से पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में सुबह 10 बजे 10-12 सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोलकर कर्मियों व ग्राहकों को बंधक बनाया और भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है।
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 42 लाख से अधिक नकद और भारी मात्रा में सोने के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
झारखंड के जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी यूबीका सिंह समेत 4 की मौत। राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक।
जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 102 साइलेंसर जब्त कर साकची थाना के बाहर रोड रोलर से कुचलवा दिया। वाहन चालकों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जमशेदपुर में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रमुख हस्तियों, राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जमशेदपुर के तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती में गणेश पूजा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। 30-40 युवकों के हमले और पथराव में 10 लोग घायल हुए हैं। इलाके में तनाव के बीच पुलिस जांच में जुटी।
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। हादसा रात करीब 10:40 बजे हुआ। टक्कर के बाद युवक ट्रेलर के पिछले दोनों पहियों के बीच फंस गया और वाहन उसे करीब 50
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित मध्य विद्यालय रूपुषकुंडी से 13 पंखे चोरी करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झाड़ग्राम की दुकान से चोरी के पंखे बरामद किए गए।